अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मितानिन, गर्भवती, मरीज हुए शामिल
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 24 जनवरी 2026 - अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मितानिन, गर्भवती महिला के साथ जिला चिकित्सालय में ईलाज के लिए आए मरीज, उनके परिजन अधिक संख्या में उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम सीएमएचओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के निर्देश एवं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू के मार्गदर्शन के साथ डॉ एसपी कोसरिया गाइनेकोलॉजिस्ट, डॉ बुद्धेश्वर वर्मा सोनोलॉजिस्ट के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम को डॉक्टर भेखराम ने उद्बोधन किया।
कार्यक्रम में बालिका दिवस पर विस्तार पूर्वक जानकारी साझा किया गया, जिसे उपस्थित सभी ने ध्यान से सुना और साथ में प्रश्नोत्तरी तहत सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू ने जिज्ञासाओं का उत्तर देकर पूरा किया। कार्यक्रम का संचालन संजय तिवारी ने किया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय बेमेतरा से समस्त डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडीकल स्टॉफ के साथ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।