बुधवार, 28 जनवरी 2026

26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व के साथ हैं भारतीय लोकतंत्र, संविधान और जन आस्था का प्रतीक - जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी

जिला पंचायत बेमेतरा में अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने कार्यालय ध्वजारोहण कर दिया राष्ट्रसेवा और समावेशी विकास का संदेश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 जनवरी 2026 - देश के 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत बेमेतरा कार्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय एवं हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की गई। 
        समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने कहा कि 26 जनवरी केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र, संविधान और जन आस्था का प्रतीक है। इसी दिन भारत ने स्वयं को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में स्थापित किया। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमें समान अधिकार प्रदान करता है, साथ ही कर्तव्यों का भी बोध कराता है, जिससे एक सशक्त, संवेदनशील और जिम्मेदार समाज का निर्माण संभव होता है। 
जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी ने कहा कि जन प्रतिनिधि के रूप में उनकी पहली और सबसे बड़ी जिम्मेदारी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय, विकास और सम्मान पहुँचाना है। जिला पंचायत का उद्देश्य केवल योजनाएं संचालित करना नहीं, बल्कि जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए योजनाओं को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना है। जब तक शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा तक नहीं पहुँचेगा, तब तक विकास को पूर्ण नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सृजन जिला पंचायत की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। गांव सशक्त होंगे तभी जिला और प्रदेश मजबूत बनेंगे। पंचायतें लोकतंत्र की नींव हैं और उनकी मजबूती से ही देश का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल बन सकता है। 
     अध्यक्ष श्रीमती तिवारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे संवेदनशीलता, पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ जनता की सेवा करें। प्रत्येक कार्यालय आम नागरिक के लिए सेवा का केंद्र है, जहाँ से कोई भी व्यक्ति निराश होकर न लौटे। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जन प्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय से ही सुशासन को साकार किया जा सकता है। जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी है और इसे बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।  
      उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिला पंचायत बेमेतरा को विकास, सुशासन, सामाजिक समरसता और पारदर्शी प्रशासन का आदर्श जिला बनाने के लिए पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। 
   कार्यक्रम के अंत में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों से आह्वान किया गया कि वे संविधान के मूल्यों समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।  
        उपस्थित जनों ने राष्ट्र निर्माण, सामाजिक एकता और संविधान के सम्मान की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह शांतिपूर्ण, गरिमामय और प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। 
 इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष खुशबू गोविंद वर्मा, सदस्य प्रीति पटेल, प्रतिनिधि गोवेन्द्र पटेल, सुशीला जोशी, हरिश पंचराम साहू, पीयूष शर्मा, प्रियांशू सिंह, प्रेमलता पद्माकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, भूमिका देसाई, उप संचालक पंचायत मेश्राम सहित विष्णु साहू, मुकेश साहू, शत्रुहन निषाद, रुस्तम, अभिषेक राजपूत, असीम टिकरिहा, कुलेश्वर सोनी, हरचन मनहरे, दुष्यंत निर्मलकर, दीपक, नवरत्न धीवर, रतन धीवर, महेश सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

भगवान से जुड़ना सिखाती है श्रीमद भागवत - श्रद्धा दीदी

श्रीकृष्ण-रूखमणी विवाह कथा सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु  श्रीमद् भागवत कथा बारगांव (बेरला) में उमड़ी श्रोताओं की भीड़, आज होगी सुदामा चरित्र की...