गांजा बिक्री व परिवहन का बिचौलिया गिरफ्तार, वाहन, मोबाईल व नगद जप्त
साइबर सेल एवं देवरबीजा पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 25 जनवरी 2026 - बेमेतरा जिले में पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में 18 जनवरी 2026 को साइबर सेल बेमेतरा एवं चौकी देवरबीजा पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री हेतु परिवहन में लिप्त पर कार्रवाई तेज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी जागेश वर्मा ऊर्फ जम्बो उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड नं. 15 नयापारा बेमेतरा, थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से वाहन सीजी 25 एन 3508 से 20 पैकेट अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 25 किलो 890 ग्राम कीमती करीबन 388350 रूपये (03 लाख 88 हजार 350 रूपये) एवं एक कार वाहन सीजी 25 एन 3508 कीमती 100000 रूपये, 01 नग मोबाईल कीमती करीबन 4000 रूपये जुमला कीमती 1392350 रूपये (13 लाख 92 हजार 350 रूपये) को जप्त किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई।
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी जागेश वर्मा से पुछताछ करने से पता चला कि विजय पुरूषवानी निवासी रायपुर से गांजा लेना बताया। आरोपी विजय पुरूषवानी अपने वाहन क्रमांक सीजी 04 एम आर 1015 के डिग्गी में 25 किलो गांजा दो बोरी में भरकर दिनांक 17.01.2026 को धमधा के एक ढाबा के पास जागेश वर्मा को अपने वाहन के डिग्गी में रखे दो बोरी गांजा 25 किलो कुल कीमत 212500 रूपये को निकाल कर देना। जागेश वर्मा के द्वारा गांजा का 129000 रूपये नगद देना और बाकी 83500 रूपये को बाद में देना कहा। जागेश वर्मा के द्वारा दिये हुये 129000 रूपये में से 99000 रूपये को खर्च करना और शेष 30000 रूपये पास में होना बताया।
प्रकरण में आरोपी विजय पुरूषवानी पिता मोहन लाल पुरूषवानी उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 01 हीरापुर सावरकर नगर टाटीबंध रायपुर थाना कबीरनगर जिला रायपुर को दिनांक 24.01.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना प्रयुक्त वाहन क्रमांक सीजी 04 एम आर 1015 एवं मोबाईल तथा नगदी रकम 30000 रूपये को धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत जप्त कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई।
इस संपूर्ण कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी देवरबीजा सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, साइबर सेल टीम प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नूरेश वर्मा, संजय पाटिल, जय किशन साहू, मुकेश माहीरे, संतोष धीवर, रेखन साहू, चौकी देवरबीजा से प्रधान आरक्षक नंदलाल चतुर्वेदी, आरक्षक रामगोपाल निषाद, सबित गोयल, मुकेश राजपूत, छोटूराम टेम्बुकर एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समाज पर सकारात्मक प्रभाव
आरोपी पर कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।
बेमेतरा पुलिस का संदेश:अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी।”