प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 25 जनवरी 2026 - वर्ष 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी एवं बेमेतरा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पद से पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) पद पर पदोन्नत होने पर जिले के सामाजिक संगठनों में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर जिले के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) एवं एसएसपी रामकृष्ण साहू (IPS) से सौजन्य मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा उन्हें हृदय से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में नारद साहू अध्यक्ष, बेनूराम साहू महासचिव, रामकुमार साहू कोषाध्यक्ष, पंचम साहू प्रदेश प्रतिनिधि, घनाराम साहू संयोजक न्याय प्रकोष्ठ, उमाशंकर साहू अंकेक्षक जिला साहू संघ बेमेतरा एवं रोहित साहू अध्यक्ष तहसील साहू संघ बेमेतरा शामिल रहे।
सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) एवं एसएसपी रामकृष्ण साहू (IPS) के उज्ज्वल भविष्य, सफल कार्यकाल एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की कामना की।