प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 जनवरी 2026 - भाजपा कार्यकर्ता जनसेवक शिवम तिवारी 11 कुण्डीय श्री रुद्र महायज्ञ ग्राम झलियापुर में चल रहे संगीतमय सिद्धेश्वर शिव महापुराण कथा स्थल पहुंच श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा हरिद्वार के पीठाधीश श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर बाल साध्वी पुष्पांजलि गिरी के मुखारविंद से शिव कथा श्रवण कर पूजा दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख शांति का कामना किए।