गुहा निषाद को राम राज्य के प्रथम नागरिक, सखा होने के साथ उनकी नैय्या पार लगाने का जाता है श्रेय - पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

निषाद राज जयंती तेलईकुडा पहुंचे पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 जनवरी 2026 - विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेलईकुडा में गुहा निषाद राज जयंती कार्यक्रम में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा बेमेतरा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक आशीष छाबडा ने कहा कि गुहा निषाद राम राज्य के प्रथम नागरिक थे, जिन्हें न केवल भगवान श्री राम के सखा होने का गौरव प्राप्त है बल्कि वनवास के दौरान भगवान श्रीराम माता सीता तथा लक्ष्मण को नैय्या पार लगाने का भी श्रेय जाता है। निषाद समाज का योगदान अतुलनीय है, जिसे नकारा नहीं जा सकता। 
         पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने निषाद समाज को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार अधिक से अधिक होना चाहिए, जिससे समाज के बच्चे आने वाले समय में भारत के भविष्य निर्माण में अपना योगदान दे सकें। आज निषाद समाज देश को आगे करने में अपना अहम योगदान दे रहा है। निषाद समाज के लोग आज प्रशासनिक पदों से लेकर राजनीतिक सभी पदों पर आगे आ रहे हैं, जो बहुत ही खुशी का विषय है, किंतु समाज में अभी भी शिक्षा के प्रसार की आवश्यकता है, विशेष कर महिला शिक्षा, जो पूरे समाज को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक है। पूर्व विधायक ने आयोजकगणो को साधुवाद दिया जो उन्होंने इस कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित किया। इस अवसर पर ललित विश्वकर्मा, घाशी वर्मा, शशि प्रभा गायकवाड, जुड़ावन वर्मा, राम गोपाल निषाद, तुलसी निषाद, राम कुमार निषाद, पीताम्बर निषाद, चुम्मन निषाद, रामसाय निषाद, देव किशन निषाद, श्रवण निषाद, कुमार वर्मा, लोक सिंह वर्मा सहित सामाजिक बंधु एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।