बारगांव (बेरला) में श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह 28 से

बारगांव (बेरला) में श्रीधाम वृंदावन की झांकी रहेगी विशेष आकर्षण का केंद्र 

1 फरवरी को श्री कृष्ण जन्मोत्सव व 2 को होगा श्रीकृष्ण-रूखमणी विवाह 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 जनवरी 2026 - जिले के बेरला ब्लाक के ग्राम बारगांव में श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 28 जनवरी से 5 फरवरी तक किया जा रहा है। कथावाचक सिमगा वाले श्रीधाम वृंदावन से दीक्षा प्राप्त पूज्या श्रद्धा दीदी हैं। प्रतिदिन दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक कथा का समय है। साथ ही रात 8 से रात 10 बजे तक भजन संगीत भी होगा। 
इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ 28 जनवरी को कथा स्थल से शाम 4 बजे कलश यात्रा के साथ शुरू होगी, तत्पश्चात वेदी पूजन, गोकर्ण उपाख्यान की कथा होगी। वहीं 29 जनवरी को सृष्टि वर्णन, वराहावतार, 30 जनवरी को कपिल अवतार, ध्रुव चरित्र की कथा होगा। 31 जनवरी को प्रहलाद चरित्र व 1 फरवरी को श्रीराम कथा, श्रीकृष्ण जन्म, 2 फरवरी को बाललीला, श्रीकृष्ण-रूखमणी विवाह होगी। वहीं 3 फरवरी को द्वारिका लीला, सुदामा चरित्र, 4 फरवरी को परीक्षित मोक्ष, चढोत्री, शोभायात्रा व 5 फरवरी को गीता सहसधारा, तुलसी वर्षा व हवन पूर्णाहुति होगी।
    आयोजन की तैयारी में मनहरण वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, मंगला यादव, चुम्मन वर्मा, श्याम, नागेश्वर साहू, ईश्वरी साहू, कमलनारायण सहित गांव के पदाधिकारी जुटे हुए हैं। 

वृंदावन की झांकी रहेगी मुख्य आकर्षण का केंद्र 
श्रीमद्भागवत कथा में श्रीधाम वृंदावन की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी, क्योंकि यह भगवान कृष्ण की लीलास्थली है और कथा के दौरान राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती व अन्य देवी-देवताओं की सजीव और मनमोहक झांकियां सजाई जाएगी, जो भक्तों को भक्ति रस में डुबो देती हैं और वातावरण को दिव्य बना देती हैं। अपनी कथा में भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं, रासलीला, सुदामा-कृष्ण मिलन आदि के प्रसंगों को झांकियों के माध्यम से जीवंत कर देते हैं।