संस्थान एवं समिति के प्रतिनिधियों ने कार्यालय में एसएसपी को आमंत्रण देते हुए व्यवस्था पर की चर्चा
श्री रामहर्षण सेवा संस्थान एवं श्री सीताराम विवाह महोत्सव समिति साजा द्वारा तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव एवं विवाह महोत्सव का आयोजन 21 से 23 जनवरी को
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 जनवरी 2026 - बेमेतरा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने साजा नगर में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय श्री जानकी जीवन लाल जू मंदिर का वार्षिकोत्सव एवं विवाह महोत्सव के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण चर्चा की।
साजा नगर में श्री रामहर्षण सेवा संस्थान अयोध्या शाखा साजा छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में श्री रामहर्षण कुंज में विराजमान श्री जानकी जीवन लाल जू का 20 वां (वार्षिकोत्सव) एवं विवाह महोत्सव का आयोजन दिनांक 21 जनवरी से 23 जनवरी 2026 तक परमपूज्य स्वामी आचार्य अयोध्या दास महाराज एवं विभिन्न तीर्थों से पधारे संतों के पावन सानिध्य में सम्पन्न होगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आस-पास के ग्रामीण अंचल से महिला-पुरुष के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
इस मौके पर श्री छत्तीसगढ़ श्री रामहर्षण सेवा संस्थान एवं श्री सीताराम विवाह महोत्सव समिति साजा जिला बेमेतरा के प्रतिनिधियों, जिनमें हरिशंकर टावरी, मूलचंद शर्मा, संतोष राठी, भूपेन्द्र राठी और अन्य शामिल थे, ने पुलिस कार्यालय में एसएसपी रामकृष्ण साहू से मुलाकात कर आयोजन के लिए आमंत्रण दिया और पुलिस बल की आवश्यकताओं पर चर्चा की।
एसएसपी रामकृष्ण साहू ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था को बनाए रखना प्राथमिकता होगी। उन्होंने श्री जानकी जीवन लाल जू मंदिर का वार्षिकोत्सव एवं विवाह महोत्सव स्थल और उसके आस-पास के ग्रामों की सुरक्षा का जायजा लेते हुए उचित पुलिस बल तैनात करने का आश्वासन दिया। इस आयोजन में बडी संख्या में आमजन मानस के शामिल होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से तैयार रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि शांति एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि आमजन मानस सुरक्षित वातावरण में कार्यक्रमों का आनंद उठा सकें।
आगामी श्री रामहर्षण सेवा संस्थान अयोध्या शाखा साजा छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में श्री रामहर्षण कुंज में विराजमान श्री जानकी जीवन लाल जू का 20 वां (वार्षिकोत्सव) एवं विवाह महोत्सव जिले का एक प्रमुख धार्मिक आयोजन होने के साथ-साथ सामुदायिक एकजुटता का प्रतीक भी है और इसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस टीम पूरी मुस्तैदी से तैयार है।