जांता (साजा) के जयंती समारोह में हुई हत्या का आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर थाना साजा पुलिस टीम की कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 जनवरी 2026 - प्रार्थी अरूण डेहरे उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जांता थाना साजा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30.12.2025 को हमारे ग्राम जांता में गुरुघासीदास जंयती के उपलक्ष्य में नवागढ का सांस्कृतिक कार्यक्रम तालाब के पास मैदान में रात्रि 11 बजे से चालू होकर चल रहा था, गांव के लोग देखने आये थे। मेरे छोटे भाई नरेश डेहरे वह भी सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने आये थे, कार्यक्रम के दौरान गांव के अश्वनी सतनामी भी देखने आया था, जो कार्यक्रम के दौरान रात्रि करीबन 02 बजे अश्वनी सतनामी ने मेरे भाई नरेश डेहरे के साथ लडाई झगडा कर रहा था, जिसे वह और गांव के सरपंच ने झगडा को शांत कराकर वह, सरपंच व अन्य तीनो तालाब तरफ दिशा मैदान के लिये गये थे, उसके बाद तालाब पार शीतला मंदिर के पीछे बैठे थे करीवन 03.30 बजे गांव के एक व्यक्ति ने हमारे पास आकर बताया कि वह दिशा मैदान करने तालाब तरफ आया था, दिशा मैदान कर तालाब ठेला के पास बैठा था, उसी समय देखा कि नरेश डेहरे गांव के पुसउ के घर के पास चौरा में बैठा था, उसी समय अश्वनी सतनामी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम तरफ से आये और नरेश डेहरे के पास आकर उसे बोला कि तुम मेरे साथ लड़ाई झगड़ा कर रहे थे कहकर दोनों के बीच आपस में झुमा झपटी हो रहे थे, तभी अश्वनी सतनामी ने नरेश डेहरे को आज तुझे जान से मार दूंगा कहकर अपने हाथ में रखे लोहे के राड से नरेश डेहरे के सिर के पीछे भाग में मार दिया, जिससे नरेश डेहरे चौरे में लहु लुहान हालत में गिरा पड़ा, अश्वनी सतनामी अपने घर तरफ भाग गया। मोटर सायकल में ईलाज के लिये शासकीय अस्पताल साजा लेकर आएं, जहां डॉक्टर साहब द्वारा चेक करने पर नरेश डेहरे का मृत्यु होना बताये। अश्वनी सतनामी ने भाई नरेश डेहरे को लोहे के राड से सिर के पीछे भाग में मारकर हत्या किया है की रिपोर्ट पर थाना साजा में अपराध सदर धारा 103(1) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
     घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय को थाना स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया। 
   प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी अश्वनी सतनामी को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी से पुछताछ करने पर पता चला कि सांस्कृतिक कार्यक्रम देख रहा था उसी समय नरेश डेहरे ने इसके साथ लडाई झगड़ा कर गांव वालों के सामने बहुत बेईज्जती करने से नरेश डेहरे का हत्या करने के लिये मौका का इंतजार कर रहा था, जब नरेश डेहरे सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर अपने घर जा रहा था, रास्ते में एक व्यक्ति के घर के पास बैठा था, तभी लोहे का राड लेकर गया और लोहे के राड से नरेश डेहरे के सिर के पीछे भाग में मारकर हत्या करना। 
  आरोपी अश्वनी सतनामी पिता रोहित उम्र 20 वर्ष निवासी जांता थाना साजा जिला बेमेतरा को आज दिनांक 01.01.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। 
    इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक सत्यप्रकाश उपाध्याय, सउनि बनवारी लाल सोनकर, प्रधान आरक्षक पवन सिंह, विजेंद्र सिंह, फागेशवर देशमुख, दुर्गेश तिवारी, आरक्षक रामानुज जायसवाल, राजू यादव, अर्जुन धुर्वे, गोकूल सोनी, मोतीलाल जायसवाल सहित थाना साजा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।