मीडिया कर्मी को अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

अवैध धंधे की खबर प्रकाशित करने पर मीडिया कर्मी से गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले पर हुई कार्यवाही 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम की कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 01 जनवरी 2026 - प्रार्थी परमेश्वर यादव नयापारा बेमेतरा ने थाना बेमेतरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मीडिया का सदस्य है ग्राम कुसमी के एक होटल में कम उम्र के बच्चे से अवैध शराब बिक्री कराने के संबंध में मेरे साथी के द्वारा वीडियोग्राफी कर दिनांक 28.12.2025 को खबर प्रसारित कर प्रकाशित किया था। आज दिनांक 29.12.2025 को शाम 06/23 बजे मेरे मोबाईल में एक मोबाईल नम्बर का धारक द्वारा कॉल कर मोबाईल फोन के माध्यम से मुझे एवं मेरे साथी को अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दिया है की रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 296, 351 (4) BNS का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
  घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा को तत्काल प्रकरण में विवेचना कार्य प्रारंभ करने निर्देशन दिए गए। 
  प्रकरण में विवेचना के दौरान मोबाईल धारक आरोपी पवन पाठक पिता रामाधार पाठक उम्र 55 वर्ष निवासी कुसमी थाना व जिला बेमेतरा को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई। पृथक से आरोपी के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धारा 170/126, 135 (3)BNSS के तहत कार्यवाही किया गया। 
     इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि छन्नू ध्रुव, प्रधान आरक्षक हेमंत साहू, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, पुरूषोत्तम कुंभकार, राहुल यादव सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।