एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ चक्रवाय एवं ढनढनी में जुनी सरोवर मेला स्थल का लिया जायजा

कानून, सुरक्षा व पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश 

मेला स्थल में ग्रामवासियो को यातायात नियमो, महिला संबंधित अपराधों, नवीन आपराधिक कानून, नशा मुक्ति सहित साइबर फ्राड व ठगी के संबंध में जागरूक करने दिए निर्देश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 4 जनवरी 2026 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने 03 जनवरी 2026 को पुलिस चौकी संबलपुर एवं मारो क्षेत्र के भ्रमण दौरान दिनांक 02 एवं 03 जनवरी 2026 को ग्राम ढनढनी में दो दिवसीय जुनी सरोवर मेला एवं दिनांक 31 दिसम्बर 2025 से 04 जनवरी 2026 तक ग्राम चक्रवाय में आयोजित 05 दिवसीय मेला, संत समागम समारोह एवं गुरू घासीदास जयंती व सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल तथा में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर जायजा लिया। 
एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने, मेला/कार्यक्रम के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने आसूचना तंत्र मजबूत करने, असामाजिक तत्वों पर सतत निगाह रखने तथा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जवाबदारी एवं भूमिका का कुशल निर्वहन करने एवं जारी दिशा-निर्देशो का पालन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। 
  इस दौरान एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मेला में ग्रामीण अंचल से आने वाले ग्रामवासियो को यातायात नियमो, महिला संबंधित अपराधों, नवीन आपराधिक कानून, नशा मुक्ति के खिलाफ, साइबर फ्राड, फर्जी काल, ठगी, व अन्य अपराधों के संबंध में जागरूक करें। ट्रैक्टर एवं मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगाने। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करने। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाने के संबंध में जागरूक करने की बात कही गई। 
   उन्होनें "सशक्त एप" के माध्यम से वाहनों की चेकिंग कार्यवाही करने एवं सामुदायिक पुलिसिंग के लिए “हमर पुलिस हमर बजार” एवं “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के माध्यम से आम नागरिकों को जिले के हॉट/बाजारों एवं ग्रामों, स्कुल, कालेजों, बैंको के आस-पास में जागरूकता अभियान चलाकर जागरूक करने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।