गुरुवार, 22 जनवरी 2026

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 41 वाहन चालको से ली गई 18500 रु समन शुल्क

माईनर एक्ट में 06 एवं आबकारी एक्ट में 04 पर कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 21 जनवरी 2026 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
     इस अभियान के अंतर्गत भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 
इसी क्रम में 20 जनवरी 2026 को थाना बेरला 06 चालान में 06 वाहन चालक, यातायात बेमेतरा 35 चालान में 35 वाहन चालक, कुल 41 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 41 प्रकरण में 18500 रूपये समन शुल्क लिया गया। कार्यवाही के दौरान थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन साहू सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे। 

अपील - यातायात बेमेतरा स्टॉफ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाना न केवल कानून का पालन है बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। 

इसी क्रम में 20 जनवरी 2026 को थाना बेमेतरा एवं बेरला में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 04 प्रकरण में 04 आरोपी महेश पटेल उम्र 42 वर्ष निवासी खम्हरिया (डी) चौकी देवरबीजा, गौतम टेकाम उम्र 25 वर्ष निवासी कंजली थाना बालोद हाल पता रायपुर रोड बेमेतरा, रवि कुमार शर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नं. 04 बेमेतरा, प्रेमसिंह बंजारे उम्र 38 वर्ष निवासी नेवनारा चौकी कंडरका जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 
     इसी क्रम में 20 जनवरी 2026 को माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए थाना बेमेतरा में 02 प्रकरण में 02 व्यक्ति, थाना नांदघाट में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति, थाना खम्हरिया में 02 प्रकरण में 02 व्यक्ति, चौकी खण्डसरा में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति, के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत 06 प्रकरण में 06 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

बेमेतरा में नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 जनवरी 2026 - पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में कक्षा IX एवं XI में प्रवेश ह...