झलियापुर (नवागढ़) में 11 कुण्डीय श्रीरूद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन

जिला न्यायाधीश एवं एसएसपी बेमेतरा सहित वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु हुए शामिल 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 जनवरी 2026 - बेमेतरा जिले के ग्राम छिरहा-बिरमपुर के सीमावर्ती ग्राम झलियापुर में 14 जनवरी से 22 जनवरी 2026 तक 11 कुण्डीय श्रीरूद्र महायज्ञ, संगीतमय श्री सिद्धेश्वर शिव महापुराण कथा तथा एक किमी लंबी दिव्य गुफा में 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में किया जा रहा है। 
    कार्यक्रम का शुभारंभ 14 जनवरी 2026 को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। शिव महापुराण कथा प्रतिदिन दोपहर 01 बजे से शिव इच्छा तक आयोजित की जा रही है। इस धार्मिक अनुष्ठान में महासमुंद (सरायपाली) जिला न्यायाधीश श्रीमती वंदना दीपक देवांगन, खैरागढ़ जिला न्यायाधीश श्रीमती मोहनी कंवर, बलौदाबाजार जिला न्यायाधीश संजय रात्रे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.), अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जन प्रतिनिधिगण, बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी बंधु, माताएँ, बहनें उपस्थित रहीं। 
आयोजकों ने बताया कि भगवान उमाशंकर, मां महामाया देवी की असीम कृपा एवं पूर्वजों के आशीर्वाद से ग्राम झालियापुर में यह पावन आयोजन संपन्न हो रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने यज्ञ भगवान की परिक्रमा, रूद्र महाभिषेक, शिव महापुराण कथा तथा दिव्य गुफा में द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। 
   कार्यक्रम में यज्ञाचार्य के रूप में जनार्दनाचार्य महाराज तीर्थराज प्रयाग एवं कथा व्यास के रूप में अनंत विभूषित श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर बाल साध्वी पुष्पांजलि गिरी (श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा हरिद्वार) द्वारा प्रवचन दिया जा रहा है। ग्राम पुरोहित पं. अशोक प्रसाद शर्मा नवागढ़, आयोजक श्रीमती लक्ष्मी देवी एवं रामशरण सिंह, मंच संचालन माधव सिंह, गुफा संचालक रामकुमार सिंह क्षत्री हैं। इस आयोजन में गुलाम सिंह, सुखराम सिंह, ओंकार सिंह, सियाराम सिंह, चंद्रभान सिंह सहित समस्त ग्रामवासी झलियापुर का सक्रिय सहयोग रहा। 
    धार्मिक अनुष्ठान एवं संगीतमय कथा से सजे इस आयोजन में ग्रामवासियों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिला पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 
  इस अवसर पर ओंकारसिंह क्षत्री, रामकुमार क्षत्री, रामशरण सिंह, एश्वर्य सिंह क्षत्री, गोविंद सिंह, पेखन सिंह, जितेन्द्र सिंह, चंदन सिंह, ईश्वर सिंह, लिखेन्द्र सिंह, सोनू ठाकुर, सालिकराम, माधव सिंह, सुनील सिंह, ओम प्रकाश बांधे, कमलेश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक चेतना का प्रसार कर रहा है, बल्कि सामाजिक समरसता एवं भाईचारे को भी सुदृढ़ कर रहा है।