आईजीपी दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन एवं एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर थाना परपोडी में 17 जुआडियों से 1.26 लाख नगद, 16 मोबाईल, 08 बाईक व तास जप्त

साइबर सेल एवं थाना परपोडी पुलिस टीम की संयुक्त बड़ी कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 11 जनवरी 2026 - बेमेतरा जिले में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव के निर्देशन एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी उप निरीक्षक अलील चंद एवं साइबर सेल व थाना परपोडी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर नहर नाली खार धरसा रोड ग्राम बेंदरचुआ में रेड कार्यवाही कर 17 जुआड़ी से नगदी रकम 126000 रूपये एवं 52 पत्ती तास व विभिन्न कंपनी के 16 नग स्मार्ट मोबाईल कीमती करीबन 64000 रूपये, 08 नग मोटर साइकिल कीमती करीबन 400000 रूपये, कुल जुमला कीमती करीबन 590900 रूपये को जप्त किया गया। 
  10 जनवरी 2026 को साइबर सेल एवं थाना परपोडी पुलिस टीम को सूचना मिली कि नहर नाली खार धरसा रोड ग्राम बेंदरचुआ में कुछ लोग बैठ कर रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सुचना पर साइबर सेल एवं थाना परपोडी पुलिस टीम के द्वारा नहर नाली खार धरसा रोड ग्राम बेंदरचुआ पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 17 जुआड़ी पकड़े गए। 
   जिसमें थाना परपोडी में 01 प्रकरण दर्ज कर 17 जुआडियो मन्नु वर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी अछोली थाना धमधा जिला दुर्ग, देवराम वर्मा उम्र 31 वर्ष निवासी अछोली थाना धमधा जिला दुर्ग, रामरतन वर्मा उम्र 35 वर्ष साकिन डुण्डा थाना खैरागढ़ जिला केसीजी, रोमकृष्ण तिवारी उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 06 कैलाश नगर गण्डई जिला केसीजी, रोहित वर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी अछोली थाना धमधा जिला दुर्ग, चन्द्रेश वर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी अछोली थाना धमधा जिला दुर्ग, जितेन्द्र वर्मा उम्र 33 वर्ष निवासी अतरिया थाना खैरागढ़ जिला केसीजी, रूपेन्द्र साहू उम्र 35 वर्ष निवासी चिल्फी थाना साजा जिला बेमेतरा, कौशल वर्मा उम्र 33 वर्ष निवासी अछोली थाना धमधा जिला दुर्ग, लच्छू वर्मा उम्र 33 वर्ष निवासी अछोली थाना धमधा जिला दुर्ग, जितेन्द्र वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी अछोली थाना धमधा जिला दुर्ग, देवेन्द्र निर्मलकर उम्र 25 वर्ष निवासी गोरपा थाना धमधा जिला दुर्ग, कलाराम साहू उम्र 50 वर्ष निवासी कुकुरमुड़ा थाना छुईखदान जिला केसीजी, हेमकुमार सतनामी उम्र 30 वर्ष निवासी अगार थाना धमधा जिला दुर्ग, तीरथ लोधी उम्र 35 वर्ष साकिन ढंडार थाना गण्डई जिला केसीजी, रंजीत साहू उम्र 50 वर्ष निवासी कुकुरमुड़ा थाना छुईखदान जिला केसीजी, तेजराम जंघेल उम्र 40 वर्ष निवासी चोरभट्टी थाना साजा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 एवं धारा 112 (2) बीएनएस के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 126000 रूपये एवं 52 पत्ती तास व विभिन्न कंपनी के 16 नग स्मार्ट मोबाईल कीमती करीबन 64000 रूपये, 08 नग मोटर साइकिल कीमती करीबन 400000 रूपये, कुल जुमला कीमती करीबन 590900 रूपये को जप्त किया गया। 
    इस संपूर्ण कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी परपोडी उप निरीक्षक अलील चंद, साइबर सेल प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक संजय पाटिल, नुरेश वर्मा, रेखन साहू, संतोष धीवर, मुकेश माहिरे, थाना परपोडी से प्रधान आरक्षक येमन बघेल, भागवत सिंह, आरक्षक पीयुष सिंह, शिव कुमार यादव, प्रमोद पांडेय, रमेश चंद्रवंशी सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।