एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर माईनर एक्ट में 15 व आबकारी एक्ट में 02 पर कार्यवाही

उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर पूरे जिलें में चल रही अवैध कार्यों पर कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 जनवरी 2026 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
      इसी क्रम में 02 जनवरी 2026 को थाना साजा एवं चौकी खण्डसरा में आम जगह पर शराब सेवन करने का 02 प्रकरण में 02 आरोपीयो कमलेश जंघेल उम्र 49 वर्ष निवासी कुटरू थाना साजा जिला बेमेतरा, राजेन्द्र ध्रुव उम्र 26 वर्ष निवासी सेमरिया चौकी खण्डसरा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 
     इसी क्रम में 02 जनवरी 2026 को माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए थाना नवागढ में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति, थाना नांदघाट में 01 प्रकरण में 02 व्यक्ति, थाना दाढी में 02 प्रकरण में 12 व्यक्ति के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत 04 प्रकरण में 15 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।