एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर देवकर में 02 आरोपियों से 3890 रु एवं सट्टा-पट्टी, पेन जप्त

साइबर सेल एवं चौकी देवकर पुलिस टीम की सट्टे पर संयुक्त कार्यवाही  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 15 जनवरी 2026 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
     इसी क्रम में 14 जनवरी 2026 को साइबर सेल एवं पुलिस चौकी देवकर स्टाफ को मुखबिर से सुचना मिली कि शिव कुमार लहरे निवासी देवकर नामक व्यक्ति ओव्हर ब्रीज के नीचे आम जगह पर एवं दिनेश यादव निवासी देवकर नामक व्यक्ति बाजार चौक के पास देवकर में अंको पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिख कर लोगों को सट्टा खेला रहा है की सुचना पर साइबर सेल एवं चौकी देवकर पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान एक आरोपी को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया। 
   जिस पर पुलिस चौकी देवकर थाना साजा में जुआ सट्टा का 02 प्रकरण दर्ज कर 02 आरोपी शिव कुमार लहरे पिता ढेलऊ राम उम्र 52 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 05 देवकर चौकी देवकर थाना साजा, दिनेश यादव पिता होरी लाल यादव उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 13 देवकर चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। आरोपियों के पास से कुल जुमला नगदी रकम 3890 रूपये एवं सट्टा-पट्टी,पेन जप्त किया गया है। 
 उक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी देवकर सहायक उप निरीक्षक उदल राम टांडेकर, साइबर सेल टीम आरक्षक संजय पाटिल, नुरेश वर्मा, रेखन साहू, संतोष धीवर, मुकेश माहिरे, जयकिशन साहू, विनोद सिंह, चौकी देवकर से आरक्षक भूषण कारकंडे एवं समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।