बिजली ऑफिस रांका मामले में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम की कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 30 दिसंबर 2025 - प्रार्थी ने थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.08.2025 के संध्या करीबन 07 बजे सब स्टेशन रांका में ड्यूटी पर था। उसी समय इन्द्रजीत साहू निवासी खम्हरिया, राजेश साहू निवासी तिवरैया, यशवंत साहू निवासी तिवरैया, तिलक साहू निवासी रवेली, अनिल साहू निवासी रवेली एवं अन्य लोग सब स्टेशन रांका का घेराव किये। उनसे बातचीत करने गया तो वे सभी बोले कि खम्हरिया, तिवरैया, रवेली, टेमरी इस गांव में आप लोग जान बूझकर लाईट काट देते है। इन गांव की बिजली को आप लोग प्रायवेट कंपनी को बेच रहे हो कहकर अश्लील गालियां देकर जान से मारने की धमकी देने लगे। इन लोगो को गाली देने से मना किया तो ये लोग शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर रांका सब स्टेशन में रखे सरकारी संपत्तियों को तोडफोड कर नुकसान पहुचाये की रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा धारा 191 (2)296, 351 (3),132, 324(3), 324 (4) BNS, 3(1) लोक संपत्ति का नुकसानी का निवारण अधिनियम अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा को प्रकरण में विवेचना कार्य प्रारंभ करने निर्देशन दिए गए।
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपीयो इंद्रजीत साहू पिता ध्रुव कुमार साहू उम्र 25 वर्ष निवासी खमरिया बेमेतरा, राजेश साहू पिता मनीराम साहू उम्र 34 वर्ष निवासी तिवरैया बेमेतरा, यशवंत साहू पिता रामानुज साहू उम्र 35 वर्ष निवासी तिवरैया, तिलक राम साहू पिता रामकुमार साहू उम्र 31 साल निवासी रवेली बेमेतरा, अनिल साहू पिता लक्ष्मण साहू उम्र 28 वर्ष निवासी रवेली बेमेतरा द्वारा घटना दिनांक 18.08.2025 को विद्युत सब स्टेशन रांका में तोड़फोड़ कर अश्लील गाली गलौज कर शासकीय कार्य में बाधा कर शासकीय संपत्ति का नुकसान किया गया था, जिस पर आरोपीगण के खिलाफ 35(1)(b)(ii) BNSS के तहत कार्यवाही किया गया।
इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि जितेन्द्र कश्यप, प्रधान आरक्षक हेमंत साहू, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, पुरूषोत्तम कुंभकार, राहुल यादव सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।