सिटी कोतवाली बेमेतरा के नारकोटिक एक्ट के मामले में आरोपी चल रहा था फरार
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 15 दिसम्बर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियो को पकड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज 15 दिसंबर 2025 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट अपराध क्रमांक 176/2023, धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के मामले में फरार चल रहे स्थायी वारंटी सागर बाघ पिता इंदरसन बाघ उम्र 22 वर्ष निवासी भाठापारा बोरसी थाना भिलाई जिला दुर्ग को पकड़ा गया। जिसे न्यायालय में स्थाई वारंट तामील कर प्रस्तुत किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा, आरक्षक संजय पाटिल, खुशाल बोरकर, मुकेश माहिरे, संतोष धीवर सहित थाना बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।