सतनाम भवन नवागढ़ के आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 125 हितग्राहियों ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण, 08 पंचायते सम्मानित
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 22 दिसंबर 2025 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा द्वारा अतिरिक्त परियोजना संचालक छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. खेमराज सोनवानी के निर्देश और सीएमएचओ डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश व नवागढ़ बीएमओ डॉ. एमएम रजा के नेतृत्व में 22 दिसंबर को सतनाम भवन नवागढ़ में वृहद स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर में 125 हितग्राहियों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया, जिसमें बीपी, शुगर, मलेरिया, हीमोग्लोबिन, सिकलिंग, एचआईवी/एड्स, सिफलिश आदि रक्त जांच शामिल थीं। हितग्राहियों को जांच के साथ दवाई प्रदान की गई और टीबी, एचआईवी/एड्स, सिफलिश पर परामर्शदाता द्वारा फैलने का कारण और बचाव हेतु जानकारी प्रदान की गई।
नवागढ़ के इस इंटेंसिफाईड आईईसी कैंपेन में एचआईवी/एड्स से जुड़े कई भ्रांति और अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1097 के साथ एचआईवी एड्स एक्ट 2017 के बारे में जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम के दौरान 08 टीबी मुक्त पंचायत को अध्यक्ष जनपद पंचायत नवागढ़ एवं एसडीएम नवागढ़ दिव्या पोटाई द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं गांधीजी का कांस्य प्रतिमा प्रदान किया गया।
शिविर में उपस्थिति - नवागढ़ के स्वास्थ्य शिविर में नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश, बीएमओ नवागढ़ डॉ. एमएम रजा, डॉ. रोशन साहू, बीपीएम सीके चंद्राकर, आईसीटीसी परामर्शदाता पुराणिक नायक, एसटीआई परामर्शदाता विनेश्वर जायसवाल, एसटीएस प्रमोद साहू, आईसीटीसी लैब टेक्नोलॉजिस्ट संजय कुमार तिवारी, यूके ध्रुव, नेत्र सहायक अधिकारी सोहित साहू, प्रतीक साहू एमएलटी, सुनील नौरंगे फार्मासिस्ट, जीवन रेखा फाउंडेशन से मेश्राम एवं आशा चेलक उपस्थित रहे।