नेवनारा जनसुनवाई में विरोध दर्ज कराने सर्वदलीय समिति का ग्रामीणों से आग्रह

नेवनारा जनसुनवाई में विरोध दर्ज कराने सर्वदलीय समिति का ग्रामीणों से आग्रह 

मामला अरहम इस्पात प्लांट नेवनारा की 22 दिसंबर को जनसुनवाई का 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/बेरला 19 दिसंबर 2025 - जिलें के बेरला ब्लाक के ग्राम नेवनारा में अरहम इस्पात प्रायवेट कम्पनी खुलने के लिए जनसुनवाई का आयोजन 22 दिसंबर को रखा गया है। कम्पनी के जनसुनवाई के विरोध मे सर्वदलीय समिति के सदस्यों द्वारा ग्राम ढाबा, सिलघट, खुद्दमुडी, देवसरा के सरपंच, भिम्भोरी नगर पंचायत अध्यक्ष व ग्रामीणों से मुलाकात कर 22 दिसंबर जनसुनवाई मे विरोध दर्ज करने आग्रह किया जा रहा हैं। 
जिनमे सर्वदलीय समिति से पूर्व मंत्री वीरेंद्र पांडे, डॉ शिरीष शर्मा, अजीताभ मिश्र, रामलाल यदू, 22 गाँव समिति उपाध्यक्ष किशोर दुबे, ग्राम देवसरा सरपंच देवआनंद नायक, प्रवीण शर्मा, हरि साहू, क्षत्रिपति साहू देवसरा खुडमुड़ी सरपंच शर्मा, सिलघट सरपंच, भिम्बोरी नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप परगनिहा व ग्रामीणजन थे।