नपं कुसमी के गुरु घासीदास जयंती उत्सव में शामिल हुए पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/बेरला 23 दिसंबर 2025 - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं बेमेतरा पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा नगर पंचायत कुसमी में गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर पहुंचकर अपना शीश झुकाते हुए प्रणाम किए। इस अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि मनखे के मनखे एक समान का मानव समाज को सीख देने वाले सतनाम पंथ के प्रवर्तक और हम सभी के पूजनीय गुरु घासीदास का जीवन मानवता के कल्याण के लिए रहा। उन्होंने जो रास्ते हमें दिखाएं हैं वह हमारे जीवन कल्याण के लिए महत्वपूर्ण है। बाबा के रास्ते पर चलकर ही हम आपसी सामाजिक समरसता तथा उज्जवल भविष्य का निर्माण कर सकेंगे। जात पात, उच्च नीच, बड़े छोटे का विचार छोड़कर हम सभी को यह समझना होगा कि सभी मानव एक समान है और ईश्वर ने हम सभी को यह जीवन आपस में मिलजुल कर आपसी सौहार्दता के साथ रहने और विकास करने के लिए दिया है। आज के समय में दुनिया जिस ओर बढ़ रही है और समाज में जिस तरह से वैमनस्यता फैल रही है उसको देखते हुए गुरु घासीदासजी के द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलना ही श्रेष्ठ है।
पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने इस अवसर पर उपस्थित समाज के सभी लोगों को गुरु घासीदास जयंती की बधाइयां अपनी ओर से प्रेषित की। इस अवसर पर ललित विश्वकर्मा, रवि परगनिहा, चन्द्रप्रकाश न.प.अध्यक्ष, हेमंत चंदेल, नवीन ताम्रकार, जगमोहन गेण्ड्रेरे, पार्षद रामकुमार साहू, पार्षद पति श्रवण कुमार साहू, पार्षद हेमराज साहू, पार्षद प्रतिनिधि धनुष बारले, थानू राम साहू, पूर्व पंचायत मोती राम साहू, वरिष्ठ छन्नू राम साहू, वरिष्ठ महेश राम साहू, वरिष्ठ अनुप राम साहू, होमलाल साहू, पुरण पटेल, वरिष्ठ रमाकांत साहू, अविनाश साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।