एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने सुनी आम जनता की शिकायतें, निराकरण का दिया आश्वासन

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने सुनी आम जनता की शिकायतें, निराकरण का दिया आश्वासन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 17 दिसम्बर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) द्वारा आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं की जनसुनवाई की गई। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी-अपनी शिकायतें एवं समस्याएं प्रस्तुत की। 
       जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए एसएसपी ने संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। तात्कालिक महत्व की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि विस्तृत जांच की आवश्यकता वाले प्रकरणों को विधिवत शिकायत के रूप में दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। 
        इस अवसर पर स्टेनो सउनि (अ) संतोष सोनवानी, सउनि (अ) अजय कुमार देवांगन, महेन्द्र भुआर्य, दीपक गर्जेवाल, सउनि विष्णु सप्रे, आरक्षक यागेश्वर वर्मा, फत्ते पाटिल, अखिलेश क्षत्री, वासुदेव साहू सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।