समाज का विकास तभी संभव है, जब हर वर्ग को साथ लेकर चला जाए - मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

समाज का विकास तभी संभव है, जब हर वर्ग को साथ लेकर चला जाए - मंत्री गुरु खुशवंत साहेब 

सतनामी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं गुरु खुशवंत साहेब - भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी 

कैबिनेट मंत्री एवं सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु खुशवंत साहेब के बेरला आगमन पर भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने किया भव्य स्वागत
 
गुरु खुशंवत साहेब सांकरा, सिरसा और बहुनवांगांव के बााबा गुरु घासीदास जयंती समारोह में हुए शामिल  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 दिसम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री, आरंग विधायक एवं सतनामी समाज के धर्मगुरु गुरु खुशवंत साहेब का आज बेरला रेस्ट हाउस में आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने अपने साथियों के साथ पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं आत्मीय अभिवादन के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मंत्री व गुरु खुशवंत साहेब के आगमन से बेरला क्षेत्र में उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण देखने को मिला।  
    मंत्री गुरु खुशंवत साहेब बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के ग्राम सांकरा, सिरसा और बहुनवांगांव मे बााबा गुरु घासीदास के जयंती समारोह में शामिल हुए। इस दौरान वे रेस्ट हाउस बेरला में विश्राम करते हुए समाज के लोगों व कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात किया। 
        सतनामी समाज के लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में उनके दर्शन एवं मार्गदर्शन को लेकर विशेष उत्साह रहा। 

सतनामी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं गुरु खुशवंत साहेब 
इस अवसर पर भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा “गुरु खुशवंत साहेब केवल एक मंत्री ही नहीं, बल्कि सतनामी समाज के आध्यात्मिक पथप्रदर्शक भी हैं। उनके विचार, सेवा भावना और सामाजिक समरसता का संदेश समाज को नई दिशा देता है। उनका बेरला आगमन हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।”  
     उन्होंने कहा कि सतनामी समाज ने हमेशा सामाजिक एकता, सत्य, अहिंसा और सेवा के मूल्यों को जीवित रखा है और गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में समाज निरंतर आगे बढ़ रहा है।  

सामाजिक समरसता और विकास पर हुई चर्चा 
रेस्ट हाउस बेरला में संक्षिप्त भेंट के दौरान क्षेत्र के विकास, किसानों की समस्याओं, सामाजिक समरसता एवं सतनामी समाज के उत्थान से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि समाज का विकास तभी संभव है, जब हर वर्ग को साथ लेकर चला जाए। सतनाम के विचार सत्य, सेवा और समानता आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।”  
       मंत्री व गुरु से भेंट के दौरान प्रह्लाद रजक, सतनामी समाज ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत चंदेल, नगर पंचायत अध्यक्ष विशाल देशलहरे, मानक चतुर्वेदी, गौरव दिवेदी, मनोज सिन्हा, साहिल गेंडरे, प्रियांशु सिंह, मनोज बंजारे, पार्षद पुरुषोत्तम यादव सहित वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। वहीं स्वागत करने वालो मे दिनेश चतुर्वेदी, पीयुष शर्मा, राजेश मार्कण्डेय सहित प्रमुख साथियों ने स्वागत किया।