प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 26 दिसम्बर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 25 दिसम्बर 2025 को थाना साजा एवं चौकी खण्डसरा में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 06 प्रकरण में 06 आरोपी केशव साहू उम्र 35 वर्ष निवासी ठेलका, रामचंद चतुर्वेदी उम्र 50 वर्ष निवासी अतरिया, संतराम साहू उम्र 58 वर्ष निवासी सेमरिया, दादू जायसवाल उम्र 25 वर्ष निवासी खण्डसरा, नारायण सिन्हा उम्र 37 वर्ष निवासी खण्डसरा, लखनू साहू उम्र 58 वर्ष निवासी सेमरिया चौकी खण्डसरा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।