आरक्षक वासुदेव साहू का जन्मदिन एसपी कार्यालय में मनाकर एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

आरक्षक वासुदेव साहू का जन्मदिन एसपी कार्यालय में मनाकर एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं 

एसएसपी बेमेतरा ने की अधि./कर्मचारियों का मनोबल बढाने अभिनव पहल, व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर जन्मदिन पर प्रेषित की जा रही शुभकामना संदेश 

आरक्षक वासुदेव साहू को सेवा काल के दौरान किये गए अच्छे कार्यो के फलस्वरूप आज जन्मदिन के अवसर पर नगद ईनाम से किया गया पुरस्कृत 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 दिसम्बर 2025 - पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति में आरक्षक वासुदेव साहू का जन्मदिन अति हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देकर, मिठाई खिलाकर उज्जवल भविषय की कामना की गई। 
एसएसपी बेमेतरा की अभिनव पहल - एसएसपी बेमेतरा ने अधि./कर्मचारियों का मनोबल बढाने उनके जन्मदिन की शुभकामना संदेश प्रेषित करने एक अभिनव पहल कर अधि./कर्मचारियों की जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश व्हाट्सएप ग्रुप में प्रेषित की गई। जिले में पदस्थ समस्त अधि./कर्मचारियों की व्हाट्सएप ग्रुप तैयार कर जन्मदिन की शुभकामना संदेश प्रेषित की जा रही हैं। अधि./कर्मचारियों का मनोबल बढाने एवं उनके उत्साहवर्धन के लिए ऐसे आयोजनो से अधि./कर्म. के बीच मधुर संबंध स्थापित होते है, अधि./कर्मचारियो का मनोबल बढता है। इस अनोखी पहल से अधि./कर्मचारियों में अपने कार्य के प्रति अपनी जवाबदारी एवं भूमिका का कुशल निर्वहन करने के लिए सहायक होगी।  

     एसएसपी रामकृष्ण साहू ने कहा कि पुलिस विभाग में टीम वर्क बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि जब सभी मिलकर एक टीम के रूप में काम करते हैं, तभी अच्छे और प्रभावी परिणाम मिलते हैं, क्योंकि यह आपसी सहयोग, समन्वय और व्यक्तिगत कौशल के साझा उपयोग से मुश्किल मिशनों को सफल बनाता है। एक टीम के रूप में काम करने से समस्याओं को सुलझाने और लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलती है। 
         एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू द्वारा आरक्षक वासुदेव साहू को पुलिस विभाग में सेवा काल के दौरान किये गए अच्छे कार्यो के फलस्वरूप आज उनके जन्मदिन के अवसर पर नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया। 
    इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह,उप निरीक्षक (अ) प्रदीप देशमुख, सउनि (अ) अजय देवांगन, महेन्द्र भुआर्य, प्रवीण लोहले, दीपक गर्जेलवाल, सउनि विष्णु सप्रे, महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, प्रधान आरक्षक एश्वर्य सिंह, ताम्रध्वज देशमुख, खोमलाल साहू, अनिल तिवारी, आरक्षक मनीष देवांगन, अखिलेश क्षत्री, भारत साहू, जितेन्द्र नेताम, दिनेश नेताम, सुरेश यादव, अर्जुन चंद्राकर, बिरेन्द्र चंद्राकर, अमित यादव, यागेश्वर वर्मा, गेल्विन साहू, राजेश नाथ योगी, गेंदलाल चतुर्वेदी, वाजिद खान, ताम्रध्वज चतुर्वेदी, कमलेश साहू, ओमप्रकाश बांधे, रविन्द्र उईके, महिला आरक्षक भारती राजपूत, द्रोपती ठाकुर, राही यादव, प्रियंका सिंह सहित अन्य पुलिस कार्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।