युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष परमेश्वर वर्मा के नेतृत्व में भूपेश बघेल व सिंहदेव का जलाया गया पुतला
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 29 दिसम्बर 2025 - कांग्रेस के नेता भूपेश बघेल एवं टीएस सिंहदेव द्वारा हमारे पूज्य साधु-संतों एवं सनातन संस्कृति के विरुद्ध अत्यंत अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। इस कृत्य के विरोध में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के आह्वान पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल एवं टीएस सिंह देव का पुतला बेमेतरा के चौक में दहन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से परमेश्वर वर्मा ज़िला अध्यक्ष युवा मोर्चा, विजय सिन्हा नगर पालिका अध्यक्ष, मोंटी साहू, निखिल साहू, केशव साहू, आयुष सिन्हा, निशा चौबे, हर्षवर्धन तिवारी, नागेश वर्मा, प्रनिश रजक, धर्मेंद्र साहू, अभिनव ठाकुर, गौरव यदु, करण साहू, रुद्राक्ष सहित शामिल रहे।