22 दिसंबर को श्री कृष्ण जन्मोत्सव व 24 को होगा श्रीकृष्ण-रूखमणी विवाह
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/बेरला/बारगांव 15 दिसंबर 2025 - जिलें के बेरला ब्लाक के ग्राम बारगांव में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 18 दिसंबर से 27 दिसंबर तक किया जा रहा है। कथावाचक खमतराई वाले आचार्य पंडित खिलेंद्र दुबे हैं। प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 7 बजे तक भागवत कथा का वाचन किया जाएगा, साथ ही रात 8 से रात 10 बजे तक भजन संगीत भी होगा।
इस धार्मिक आयोजन का शुभारंभ 18 दिसंबर को कथा स्थल से शाम 4 बजे कलश यात्रा के साथ शुरू होगी। तत्पश्चात कथा प्रारम्भ, गोकर्ण उपाख्यान की कथा होगी। वहीं 19 दिसंबर को वराहावतार, 20 दिसंबर को शिव-सती विवाह, ध्रुव चरित्र की कथा होगा। 21 दिसंबर को भरत चरित्र, वामनावतार व 22 दिसंबर को गजेंद्र मोक्ष, रामअवतार, कृष्ण जन्म, 23 दिसंबर को नंद महोत्सव, बाल लीला, गोवर्धन लीला, 24 दिसंबर को श्रीकृष्ण-रूखमणी विवाह होगी। वहीं 25 दिसंबर को सुदामा चरित्र, 26 दिसंबर को गीता सहत्रधारा, तुलसी वर्षा व हवन पूर्णाहुति होगी। आयोजन की तैयारी में अमित सोनी, पवन सोनी, ताकेश्वर, मुरलीप्रसाद, रमेश, सतीश, मनोज, कुलदीप, देवेंद्र, विजय, अजय, भुनेश्वर, टाकेश्वर, सोनू, लक्की, कान्हा सहित गांव के पदाधिकारी जुटे हुए हैं।