आईजीपी दुर्ग राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन एवं एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर साइबर सेल एवं चौकी देवकर पुलिस टीम की जुआ पर कार्यवाही

आईजीपी दुर्ग राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन एवं एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर साइबर सेल एवं चौकी देवकर पुलिस टीम की जुआ पर कार्यवाही 

चौकी देवकर थाना साजा के बासीन रोड नर्सरी के सामने देवकर में ही 08 जुआडियों से 63600 रूपये, 09 मोबाईल एवं तास जप्त  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 13 नवंबर 2025 - बेमेतरा जिले में पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
    इसी क्रम में एसडीओपी बेरला विनय कुमार के नेतृत्व में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा एवं साइबर सेल व चौकी देवकर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर ग्राम देवकर बासीन रोड नर्सरी के सामने आम जगह पर रेड कार्यवाही कर 08 जुआड़ी से नगदी रकम 63600 रूपये एवं 52 पत्ती तास व विभिन्न कंपनी के 09 नग स्मार्ट मोबाईल कीमती करीबन 90000 रूपये, कुल जुमला कीमती करीबन 153600 रूपये रूपये को जप्त किया गया। 
   11 नवंबर 2025 को साइबर सेल एवं चौकी देवकर पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम देवकर बासीन रोड नर्सरी के सामने आम जगह पर कुछ लोगो के द्वारा रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सुचना पर एसडीओपी बेरला विनय कुमार के नेतृत्व में साइबर सेल एवं चौकी देवकर पुलिस टीम के द्वारा ग्राम देवकर बासीन रोड नर्सरी के सामने आम जगह पर पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 08 जुआड़ी पकड़े गए। 
     जिसमें पुलिस चौकी देवकर थाना साजा में 01 प्रकरण दर्ज कर 08 जुआडियों राकेश श्रीवास उम्र 29 वर्ष, शेख अहमद उम्र 37 वर्ष, मोहम्मद जियाउल उम्र 35 वर्ष, शब्बीर अली उम्र 36 वर्ष, शाहिद मोहम्मद उम्र 35 वर्ष, जलील कुरैशी उम्र 40 वर्ष एवं अन्य 02 निवासी देवकर, पुलिस चौकी देवकर थाना साजा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 63600 रूपये, 52 पत्ती तास एवं विभिन्न कंपनी के 09 नग स्मार्ट मोबाईल कीमती करीबन 90000 रूपये, कुल जुमला कीमती करीबन 153600 रूपये, को जप्त किया गया।
       इस संपूर्ण कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर एसडीओपी बेरला विनय कुमार के नेतृत्व में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, पुलिस चौकी देवकर प्रभारी सउनि उदल राम टांडेकर, सउनि छोटे लाल बंजारे, प्रधान आरक्षक ललित केरकेट्टा, साइबर सेल प्रधान आरक्षक लोकेश सिंह, आरक्षक नुरेश वर्मा, संजय पाटिल, जयकिशन साहू, रेखन साहू, संतोष धिवर, पीलाराम साहू, विनोद सिंह राजपूत, चौकी देवकर से आरक्षक मोहित देवांगन, दीपक सिंह सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।