आबकारी एक्ट में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 07 आरोपीयों के विरूद्ध कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 13 नवंबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में 11 व 12 नवंबर 2025 को थाना बेमेतरा 02 चालान में 02 वाहन चालक,थाना खम्हरिया 04 चालान में 04 वाहन चालक, थाना साजा 03 चालान में 03 वाहन चालक, थाना बेरला 15 चालान में 15 वाहन चालक, थाना परपोडी 03 चालान में 03 वाहन चालक, थाना चंदनू 13 चालान में 13 वाहन चालक, चौकी देवरबीजा 14 चालान में 14 वाहन चालक, यातायात बेमेतरा 66 चालान में 66 वाहन चालको, कुल 121 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, शराब सेवन कर वाहन चलाने एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 121 प्रकरण में 44400 रूपये समन शुल्क लिया गया।
कार्यवाही के दौरान थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन साहू सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे।
इसी क्रम में 11 व 12 नवंबर 2025 को थाना बेमेतरा, नांदघाट में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 07 प्रकरण में 07 आरोपीयों जीवन टंडन उम्र 40 वर्ष निवासी टेमरी थाना नांदघाट, सुनील काडे उम्र 47 वर्ष निवासी जेवरा थाना व जिला बेमेतरा, विवेक मेहरा उम्र 23 वर्ष निवासी चारगांव हाल बिलाई, बंटी गात्रे उम्र 20 वर्ष निवासी टेमरी थाना नांदघाट, दुर्गेश राठौर उम्र 38 वर्ष निवासी बहेरा कुसमी, दुलेश्वर साहू उम्र 32 वर्ष निवासी बिलाई, संजय दुबे उम्र 50 वर्ष निवासी चारभाठा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
अपील - यातायात बेमेतरा स्टॉफ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाना न केवल कानून का पालन है बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।