एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने ईआरव्ही के नियुक्त कर्मचारीयो को एक दिवसीय प्रशिक्षण के पूर्व दिए आवश्यक निर्देश

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने ईआरव्ही के नियुक्त कर्मचारीयो को एक दिवसीय प्रशिक्षण के पूर्व दिए आवश्यक निर्देश 

बहुत जल्द बेमेतरा जिले में भी डायल-112 की सेवा गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए होगा उपलब्ध   
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 13 नवंबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में डॉयल 112 (Next Phase) के क्रियान्वयन हेतु थानावार ईआरव्ही के कर्मचारी नियुक्त कर एक दिवसीय प्रशिक्षण में भेजने के पूर्व अधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक ली गई। 
      जिसमें डॉयल 112 (Next Phase) के क्रियान्वयन हेतु ईआरव्ही स्टॉफ को ड्रायविंग और अनुसंधान संस्थान छ.ग. द्वारा First Responder Training का आयोजन नवा रायपुर में किया जाना जा रहा है। जिस हेतु आबंटित वाहनों की सूचि अनुसार थानों से 03-03 कर्मचारी डॉयल 112 के संचालन एवं प्रशिक्षण हेतु नामांकित कर प्रशिक्षण हेतु भेजने के पूर्व नामांकित अधिकारी एवं कर्मचारियों को डॉयल 112 (Next Phase) के क्रियान्वयन हेतु ईआरव्ही स्टॉफ को बेसिक जानकारी देकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 
      डॉयल-112 के क्रियान्वयन हेतु ईआरव्ही स्टॉफ को ड्रायविंग और यातायात अनुसंधान संस्थान में प्रशिक्षण दिया जावेगा। इस सेवा के लिए नई गाड़ियों की शुरुआत की जानी है, जिनमें जीपीएस, वायरलेस, डिजिटल नेविगेशन और लाइव लोकेशन ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं हैं। बहुत जल्द बेमेतरा जिले में भी डायल-112 की सेवा गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए उपलब्ध होगा। इस सेवा का शुरूआत होने से आने वाले समय में एक अच्छा परिणाम देखने को मिलेगा। 
       इस अवसर पर डायल 112 प्रभारी उप निरीक्षक बल्लुराम सोरी, आरक्षक विजेन्द्र टंडन, अगम दास मानिकपुरी, अमित सिंह यादव, वासुदेव साहू, राजेन्द्र जायसवाल, असलम खान, प्रदीप ठाकुर, शिवसेन, योगेन्द्र सोनी, सुरेश नारंगे, विजय लहरे, सुरेश साहू, रविकांत चंद्रवंशी, देवनारायण साहू, दीनदयाल डहरिया, आसिफ खान, हीरालाल साहू, दीपक ठाकुर, धाकचंद बंजारे, अनिल सोनकर, छन्नू प्रसाद टंडन, भोलाराम साहू, अशरुफी खान, दिनेश निषाद, धर्मेन्द्र कुमार साहू, राहुल सिंह, घनश्याम नेताम, प्रमोद पांडेय, अरूण वर्मा, इंद्रजीत पांडेय, सनत बघेल, सुरेन्द्र जांगडे, राजेन्द्र बसोर, राजू धीवर, डामन धीवर, विजय दिवाकर, यशवंत यादव, अमित निषाद, अनिल निषाद, रविन्द्र चंद्रवंशी सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।