सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात शाखा में उपलब्ध संसाधनों सहित इंटरसेप्टर वाहन का प्रभावी उपयोग कर कार्यवाही करने दिए निर्देश
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 13 नवंबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने यातायात शाखा पहुच कर यातायात शाखा से संबंधित उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण किया। एसएसपी द्वारा निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाए जाने के साथ कानून व सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखते हुए बेहतर पुलिसिंग के बारे में निर्देश दिया गया।
एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने यातायात शाखा से संबंधित उपलब्ध संसाधनों का विशेष ध्यान रखने, समन शुल्क रसीद, मोटर वारंट पंजी, कैश बुक, ब्रिथएनालाईजर, कैमरा, विडियो कैमरा, स्पीड रडार गन, साउंड लेबल मीटर, लक्स मीटर, बाडी वार्म कैमरा, लाउण्ड हेलर एवं अन्य यातायात शाखा के उपल्ब्ध संसाधनों का निरीक्षण किया गया। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए इंटरसेप्टर वाहन का प्रभावी उपयोग करने, शराब सेवन कर वाहन चलाने वालो एवं तय गति सीमा से अधिक स्पीड में वाहन चलाने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने एवं बेनर/पोस्टर, प्रोजेक्टर एवं जागरूकता रथ के माध्यम से स्कूल, कॉलेजों, हॉट/बाजारों में यातायात नियमों के संबंध में जागरूकता अभियान चलाने एवं दोपहिया वाहन चलाते हेलमेट पहनने के लिए प्रोत्साहित करने एवं वाहन चेकिंग के दौरान आमजन से संयमित व्यवहार करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उन्होनें ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस को इंटरसेप्टर वाहन की सुविधा प्राप्त हुई है जो विभिन्न प्रकार की विशेषताओं से युक्त है। इसमें जीपीएस की कनेक्टिंग है, जो वाहनों की रियल टाइम मॉनिटरिंग करने में अपनी भूमिका निभाता है। इसके साथ इंटरसेप्टर में ब्रिथएनालाइजर को भी दिया गया है, इसके माध्यम से यह ज्ञात किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे शराब पीकर गाड़ी तो नहीं चला रहे हैं, चालक सामान्य स्थिति में है या नहीं। स्पीड लिमिट क्रॉस करने और नियम तोडने का पता भी इंटरसेप्टर की तकनीकी व्यवस्था लगाने में सक्षम है।
इस दौरान यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, निरीक्षक रोशन लाल टोन्डे एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।