प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 28 नवंबर 2025 - बेमेतरा जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन में सोना चांदी के जेवरातों की चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराध में सलिप्त लोगों एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना थान खम्हरिया पुलिस टीम ने थाना खम्हरिया में पंजीबद्ध 01 चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्रार्थीया सीताबाई रामटेके पति स्व. प्रेमलाल रामटेके उम्र 60 साल निवासी वार्ड नंबर 05 थानखम्हरिया जिला बेमेतरा ने 12.10.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि घर के चैनल गेट व कमरे के दरवाजा मे लगा ताला तोडकर, अंदर प्रवेश कर आलमारी व लॉकर को तोडकर आलमारी के लॉकर में रखे पुरानी इस्तेमाली 02 तोला सोने का कंगन, चांदी का अईठी, 5 चांदी के सिक्के, सोने की फुल्ली, नगदी रकम एक लाख रूपये को दिनांक 12.10.25 के दोपहर करीबन 1:15 बजे से शाम 05:30 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर ताला तोडकर घर आलमारी में रखे सामान को चोरी कर ले गया है की प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना खम्हरिया में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा-305 (ए).331 (3)317 (2), 3(5) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह एवं प्रभारी एसडीओपी बेमेतरा श्रीमती कौशिल्या साहू, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी थान खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा व थाना स्टाफ को अज्ञात आरोपी की पता तलास हेतु त्वरित टीम गठित कर माल, मुल्जिम पता साजी में लगाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रकरण के अज्ञात आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था कि प्रकरण में विगत दिनों पूर्व में एक विधि के साथ संघर्षरत बालक से पुछताछ करने पर अकेले उक्त चोरी की घटना में सोने, चांदी की चोरी करना स्वीकार करने पर उसके कब्जे से सोने चांदी के जेवरात चांदी की मुर्तिया, सिक्का कुल जुमला किमती 32500 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त एक लोहे की राड को जप्त कर बरामद किया गया। प्रकरण में दिनांक 17.10.2025 को एक विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था।
प्रकरण में पंकज बैरागी ने विधि से संघर्षरत बालक से सोने के 02 कंगन चोरी का जानते हुये भी रायपुर में बेचकर पैसा दूंगा करके 70000 रूपये में 02 सोने के कंगन को बेचना, जिसमें से आरोपी पंकज बैरागी ने 30000 रूपये खाने पीने में खर्च होना एवं 40000 रूपये को अपने पास रखना, बताकर पेश करने पर जप्त कर बरामद किया गया।
आरोपी पंकज बैरागी पिता श्यामदास बैरागी उम्र 24 साल साकिन सुर्यनगर गोगांव डबरा पारा रायपुर थाना गुढियारी जिला रायपुर को 27 नवंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी थान खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, प्रधान आरक्षक अजय लहरे, आरक्षक सौरभ सिंह, अशरफी खान, दिनेश निषाद एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।