प्रमोद गुप्ता बेमेतरा 16नवंबर 2025 - डीएवी स्कूल जाता में आयोजित शिक्षक पालक मीटिंग (PTM) में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति को लेकर शिक्षकों से विस्तृत चर्चा की।
मीटिंग के दौरान शिक्षकों ने विद्यार्थियों के परिणाम, कक्षा में प्रदर्शन, अनुशासन तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भागीदारी के बारे में अभिभावकों को जानकारी दी। साथ ही बच्चों की शिक्षा को प्रभावी बनाने हेतु विभिन्न सुझाव भी साझा किए। शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों के नियमितता कक्षा में सहभागिता तथा अध्ययन आदतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कई अभिभावकों ने भी घर पर बच्चों के अध्ययन वातावरण और ध्यान केंद्रित करने से जुड़ी समस्याएँ साझा की।वहीं कमजोर छात्रों के लिए विशेष सहायता कक्षाएँ आयोजित करने की घोषणा भी की गई।
प्राचार्य पीएल जायसवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच संवाद मजबूत होने से विद्यार्थियों के विकास में सकारात्मक बदलाव आते हैं। उन्होंने सभी से नियमित रूप से बच्चों की पढ़ाई में सहयोग देने की अपील की।
अभिभावकों की प्रतिक्रिया -
“स्कूल द्वारा आयोजित यह बैठक बेहद उपयोगी है। हमें बच्चों की कमजोरियों और ताकतों के बारे में सही जानकारी मिलती है। हम घर पर और बेहतर सहयोग का प्रयास करेंगे।”
अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हैं।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।