क्या आम जनता ने इसी विकास को लेकर भाजपा को वोट दिया था कि वह आम लोगों का जीना दुश्वार कर दे - जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा

क्या आम जनता ने इसी विकास को लेकर भाजपा को वोट दिया था कि वह आम लोगों का जीना दुश्वार कर दे - जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा 

छत्तीसगढ़ में जमीन की दरो में की गई वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन 
 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 29 नवम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा तथा शहर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा बेमेतरा शहर के पुराना बस स्टैंड में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। उक्त दहन का कार्यक्रम छत्तीसगढ़ राज्य में जमीन की कीमतों में सरकारी गाइडलाइन में की गई बेतहाशा वृद्धि के विरोध स्वरूप किया गया है। इसमें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि जिस तरह से भाजपा की साय सरकार ने छत्तीसगढ़ में जमीनों का सरकारी रेट बढ़ाया है उससे यह जाहिर हो गया है कि यह सरकार अमीरों की सरकार है, गरीब और मध्यम वर्गी के हाथ से तो अब जमीन खरीदना सपने देखने के समान हो चला है। जिस दर में आज जमीनों के भाव को सरकार ने पहुंचा दिया है, आम आदमी अपनी पूरी जिंदगी खर्च करके भी इतनी रकम शायद ही जोड़ पाए। यही हाल सरकार ने रजिस्ट्री की कीमतों में भी किया है, जिससे आम आदमी मध्यमवर्गीय और गरीब आदमी अपने रहने के लिए छत का भी इंतजाम न कर सके, भाजपा की सोच साफ-साफ दिख रही है। क्या आम जनता ने इसी विकास को लेकर भाजपा को वोट दिया था कि वह आम लोगों का जीना दुश्वार कर दे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में की गई वृद्धि के विरोध स्वरूप मुख्यमंत्री का पुतला दहन का कार्यक्रम किया जा रहा है, ताकि भाजपा की यह कुंभकरण की नींद सोई हुई सरकार आम जनता के परेशानियों को सुन सके, समझ सके। पुतला दहन कार्यक्रम में सुरेंद्र तिवारी, अवनीश राघव, मंगत साहू, प्रणीश चौबे, ललित विश्वकर्मा, सुमन गोस्वामी, रवि परगनिहा, मिथलेश वर्मा, हरिश साहू सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।