बेमेतरा पुलिस जवानों आरक्षक पीलाराम साहू, सुरेश यादव, युगांत साहू, महिला आरक्षक खेमा मरकाम ने जिला चिकित्सालय के पेसेंट के लिए किया रक्तदान

बेमेतरा पुलिस जवानों आरक्षक पीलाराम साहू, सुरेश यादव, युगांत साहू, महिला आरक्षक खेमा मरकाम ने जिला चिकित्सालय के पेसेंट के लिए किया रक्तदान 

पुलिस विभाग एवं जवानों का मानवीय चेहरा आया सबके सामने 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 05 नवंबर 2025 - जिला चिकित्सालय बेमेतरा में ब्लड कमी पेसेंट कुमारी सुधा पाटिल थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा जिनके शरीर में मात्र 2.3 ग्राम ब्लड था पता चलते ही परिवार वाले घबरा गए, परेशान होकर उनका परिजनो द्वारा पुलिस नियंत्रण कक्ष बेमेतरा में संपर्क किया गया। जहां से बेमेतरा के स्टाफ ब्लड डोनर्स ग्रुप एडमिन व रक्तदाता बेमेतरा जिले के पुलिस विभाग के आरक्षक पीलाराम साहू, सुरेश यादव, युगांत साहू, महिला आरक्षक खेमा मरकाम के द्वारा उक्त मरीज (पेसेंट) को ब्लड देने का निर्णय लिया। विगत दिनों तत्काल जिला चिकित्सालय बेमेतरा पहुंचकर उक्त रक्तदाताओं ने मरीज (पेसेंट) को रक्तदान कर ब्लड उपलब्ध कराया। ब्लड मिलते ही पेशेंट के परिजनों ने राहत की सांस ली व भावुक होकर जिला पुलिस बेमेतरा व रक्तदाता आरक्षक पीलाराम साहू, सुरेश यादव, युगांत साहू, महिला आरक्षक खेमा मरकाम को धन्यवाद ज्ञापित किया। जिस पर पुलिस जवानो ने कहा जनसेवा, मानव सेवा करना पुलिस का प्रथम कर्तव्य है।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ