लाल सिंह ठाकुर के सेवानिवृत्त पर जिला कार्यालय परिवार ने दी भावपूर्ण विदाई

लाल सिंह ठाकुर के सेवानिवृत्त पर जिला कार्यालय परिवार ने दी भावपूर्ण विदाई 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 28 नवंबर 2025 - कलेक्ट्रेट बेमेतरा में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 लाल सिंह ठाकुर आज सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर जिला कार्यालय परिवार की ओर से उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई।
    कार्यक्रम में जिले के प्रभारी कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, अपर कलेक्टर गुड्डू लाल जगत, डिप्टी कलेक्टर प्रीतम चौहान सहित जिला कार्यालय के अधीक्षक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। 
          सभी अधिकारियों ने श्री ठाकुर के लंबे कार्यकाल, समर्पण तथा कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र शर्मा (स्टेनो) द्वारा किया गया।