केबिनेट मंत्री केदार कश्यप को भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने दी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ

केबिनेट मंत्री केदार कश्यप को भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने दी जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 6 नवम्बर 2025 - छत्तीसगढ़ शासन के वन, सहकारिता एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप के जन्मदिन के अवसर पर आज उनके नया राजधानी स्थित निवास स्थान पर बड़ी संख्या में शुभचिंतक, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि शुभकामनाएं देने पहुंचे। 
     इस अवसर पर भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने मंत्री केदार कश्यप को पुष्पगुच्छ भेंटकर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की मंगलकामना की।  
    योगेश तिवारी ने कहा “केदार कश्यप सदैव संगठन और समाज के बीच समन्वय का सेतु बने रहे हैं। उन्होंने हमेशा किसानों, युवाओं और ग्रामीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य किया है। हम सभी उनके नेतृत्व से प्रेरणा लेते हैं।” 
      इस अवसर पर आशु चंद्रवंशी और अश्वनी शर्मा भी उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री श्री कश्यप का अभिवादन कर उनके जनसेवा के कार्यों की सराहना की। 
  सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा “केदार कश्यप जैसे कर्मठ और समर्पित नेता छत्तीसगढ़ की राजनीति की अमूल्य धरोहर हैं।”   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ