बेमेतरा को बाल विवाह मुक्त जिला बनाने सीएमएचओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर ने कार्यालय में दिलाई शपथ
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 27 नवम्बर 2025 - बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत 27.11.2025 को बाल विवाह विरोध दिवस के रूप में अधिसूचित किये जाने का लेख किया गया है। इस अवसर पर कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार बाल विवाह के विरोध में सीएमएचओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के मार्गदर्शन पर सीएमएचओ कार्यालय बेमेतरा में समस्त अधिकारी कर्मचारियों द्वारा शपथ लिया गया।
सीएमएचओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर ने जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम हेतु "बाल विवाह मुक्त भारत अभियान" का संचालन किया जा रहा है। "बाल विवाह मुक्त भारत अभियान" का शुभारंभ मंत्री भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 27.11.2024 को किया गया है। 27 नवंबर 2024 को भारत सरकार ने विकसित भारत के विजन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाल विवाह मुक्त भारत शुरू किया। यह 2030 तक इस सोशल क्राइम को खत्म करने के लिए एक देशव्यापी कैंपेन है। यह बच्चों, सर्वाइवर्स, महिलाओं और सिविल सोसाइटी को सरकार के साथ जोड़ता है, ताकि हर लड़की को शिक्षा, सुरक्षा और मौके का अधिकार मिल सके।
इसी अनुक्रम में 27.11.2025 को बाल विवाह के विरूद्ध अभियान तहत सीएमएचओ कार्यालय में अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा शपथ लिया गया।