देवकर में महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत, चंद्रमा को अर्घ्य दिया

देवकर में महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत, चंद्रमा को अर्घ्य दिया 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा/देवकर - जिलें के नगर पंचायत देवकर में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को महिलाओं ने करवाचौथ का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया। महिलाओं ने प्रात: काल से ही निर्जला व्रत रखा। सोलह श्रंगार कर एक स्थान पर एकत्र होकर करवा माता की कथा सुनी। नई दुल्हनों ने भी मायके में रहकर पति के लिए निर्जला व्रत रखा। देर शाम चलनी से चांद के दर्शन कर अर्घ्य दिया और पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को पति के अच्छे स्वास्थ्य व उनकी लंबी उम्र तथा सुख-शांति की कामना करते हुए महिलाओं ने करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा। मंदिरों में महिलाओं ने भगवान शिव, माता पार्वती व गणेश, कार्तिकेय का पूजन किया। इसके उपरांत महिलाओं ने एक जगह एकत्र होकर कथा सुनी। नवविवाहिताओं ने भी निर्जला व्रत रखा। चंद्रदेव की पूजा कर पति के हाथ से पानी पीकर खोला व्रत, सुहागिन महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा तथा रात 8 बजकर 14 मिनट पर चन्द्रदेव ने आसमान में दर्शन दिए। महिलाओं ने छत पर जाकर दीपक जलाकर चन्द्र देव के चलनी से दर्शन किए और पूजा अर्चना कर उन्हें अर्घ्य दिया। चलनी से पति के दर्शन किए। पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया। पति ने दिए उपहार करवाचौथ पर्व पर महिलाओं द्वारा पति की लंबी उम्र व उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत रखा। पूरे दिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। वहीं पतियों ने अपनी पत्नी को उपहार भी भेंट किए।