कबीर आश्रम के आसपास से मांस-मछली की दुकानें हटाने एसडीएम, थाना प्रभारी, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

कबीर आश्रम के आसपास से मांस-मछली की दुकानें हटाने एसडीएम, थाना प्रभारी, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन 
प्रमोद गुप्ता बेमेतरा/साजा - सद्गुरु कबीर आश्रम साजा के आसपास मांस, मछली, अंडे की दुकानो को अन्यत्र स्थान पर व्यवस्थित करने के संबंध में श्री सद्गुरु कबीर सत्संग समिति के प्रमुखों ने एसडीएम, थाना प्रभारी, सीएमओ व अध्यक्ष नगर पंचायत को ज्ञापन सौंपा है। 
ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष डॉ. वेदराम साहू उपाध्यक्ष, पुनीत साहब महंत, द्वारिका साहब, खेलावन लाल दास, कोषाध्यक्ष मीना राम साहू, सदस्य राम गोपाल, डोमर राम, राधे, रुप राम, परसु राम, सचिव पवन साहू सहित कबीर धर्म के अनुयायी उपस्थित थे।