महाराजा अग्रसेन जयंती पर देवकर में धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

महाराजा अग्रसेन जयंती पर देवकर में धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा/देवकर - जिलें के साजा ब्लाक के नगर पंचायत देवकर में महाराजा अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। महाराजा अग्रसेन की जयंती शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा पर समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा की। अग्रवाल सभा में महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना की गई। कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अग्रवाल समाज समिति की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का शुभारंभ प्रभात फेरी निकालकर किया गया। जिसमें महिलाएं पुरुष एवं बच्चे सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे। महाराजा की प्रतिमा के साथ शोभायात्रा निकाल अखंड ज्योति के साथ नगर के अनेक मोहल्ले में भ्रमण करते हुए गांधी चौक, महादेव पारा, महावीर चौक बस स्टैंड, वापसी समापन किया गया। शोभायात्रा में पुष्प वर्षा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया। सांस्कृतिक आयोजन में पुरुष वर्ग से संजय अग्रवाल को प्रथम इनाम मिला।