भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास गुरु को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास गुरु को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - सतनामी समाज के परम धर्मगुरु बालदास गुरु के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर भाजपा किसान नेता एवं सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी ने छत्तीसगढ़ शासन के केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के निवास पर पहुँचकर मुलाकात की और बालदास गुरु को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

किसान नेता एवं सर्व हिन्दू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी ने कहा सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास गुरु न केवल समाज के मार्गदर्शक हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक एकता के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें सत्य, अहिंसा और समानता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। 
      इस दौरान उन्होंने गुरुजी से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
    मुलाकात में सौरभ मिश्रा, ऋषि शर्मा सहित कई साथीगण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर गुरुजी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और उनके नेतृत्व में समाज की निरंतर उन्नति की कामना की।