जिला चिकित्सालय बेमेतरा में सिजेरियन डिलीवर सेवा पुनः चालू
विगत 3 दिनों में सफलता पूर्वक किया गया निःशुल्क 17 सिजेरियन ऑपरेशन
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 09 अक्टूबर 2025 - स्वास्थ्य विभाग जिला चिकित्सालय बेमेतरा से एक राहत भरी खबर हैं कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, यानी एनएचएम संविदा कर्मियों की हड़ताल में होने से स्वास्थ्य सेवा प्रभावित था, जिसमें सिजेरियन ऑपरेशन भी बंद किया गया था, जो कि हड़ताल समाप्त होने के बाद अब जिला चिकित्सालय में फिर से हितग्राहियों को गुणवत्ता पूर्वक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने सिजेरियन ऑपरेशन शुरू हो गए हैं।
इसके साथ ही सभी प्रसूति एवं स्वास्थ्य सेवाएं पूर्ण रूप से संचालित हो गई हैं। उक्त जानकारी जिला चिकित्सालय बेमेतरा से सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ लोकेश साहू ने बताया। उन्होंने कहा अब ऑपरेशन कक्ष का कल्चर टेस्ट करवाने रिजल्ट सही आने पर उपलब्ध सुविधानुसार सिजेरियन ऑपरेशन के साथ समस्त प्रभावित स्वास्थ्य सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। हितग्राही इनका लाभ सेवा जिला चिकित्सालय में आकर ले सकते है।
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 अक्टूबर 2025 को डॉ. विभा बर्मन स्त्री रोग विशेषज्ञ ने कुल 6 एलएससीएस निःशुल्क ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए। वहीं विगत तीन दिनों में कुल 17 सिजेरियन ऑपरेशन सफलता पूर्वक शासन द्वारा उपलब्ध निःशुल्क सेवा प्रदान तहत संपन्न हो चुके हैं, जो कि उच्चोखिम प्रसव स्तर के थे। इसमें एक हितग्राही का जिनका पूर्व में सीटीटी ऑपरेशन हुआ था, उनका री ओपन सर्जरी के माध्यम से भी किया गया है।
इस सिजेरियन ऑपरेशन कार्य में जिला चिकित्सालय से डॉ. एसपी कोसरिया स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. अल्का साहू स्त्री रोगी विशेषज्ञ, डॉ. अमिताभ साहू एनेस्थीसिया, मेट्रन रेखा कविलास, रुखमणी साहू नर्सिंग ऑफिसर, ट्विंकल साहू नर्सिंग ऑफिसर, धीवदास ओ टी टेक्नीशियन, तोषन साहू ओटी अटेंडेंस, रागिनी यदु ओटी सहायक, कृष्णा साहू ओटी सहायक और राम यादव सपोर्टर सभी का विशेष योगदान रहा।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार अब सभी प्रसूति एवं स्वास्थ्य सेवाएँ पूर्ण रूप से संचालित हो गई हैं।