एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन में यातायात एवं सिटी कोतवाली प्रभारी ने सरपंचो की बैठक लेकर सड़क पर मवेशियों को लेकर चर्चा कर दिए निर्देश

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन में यातायात एवं सिटी कोतवाली प्रभारी ने सरपंचो की बैठक लेकर सड़क पर मवेशियों को लेकर चर्चा कर दिए निर्देश 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 13 अक्टूबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग अभियान “हमर पुलिस - हमर गांव” के तहत थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा क्षेत्रांतर्गत आने वाले ग्राम सरपंच एवं उप सरपंच की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। 
    बैठक यातायात प्रभारी/ रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो व थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक लेखराम ठाकुर एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। इस बैठक में ग्राम ढोलिया सरपंच फेरहा राम साहू, ग्राम चारभाठा सरपंच मनीष कुमार टंडन, ग्राम तिवरैया उप सरपंच भूखन साहू, ग्राम ओटेबंद सरपंच तारकेश्वर वर्मा, ग्राम कंतेली सरपंच महावीर वर्मा, ग्राम मटका सरपंच मनाराम साहू, ग्राम बसनी सरपंच कुमारी प्रीति यदु, ग्राम चोरभट्ठी सरपंच रेखा पात्रे, ग्राम पथर्रा सरपंच गायत्री जोगी, ग्राम टेमरी दिलीप कुमार कोसले, ग्राम पंचायत जेवरा महेन्द्र कुमार पाटिल एवं प्रधान आरक्षक खोमलाल साहू, संदीप राजपूत, आरक्षक नारद ध्रुव, राजेश ध्रुव, पूना राजपूत, राजेश राजपूत, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 
     बैठक में नेशनल हाईवे रोड किनारे गांव में मवेशियों को खुला छोड़ने की समस्या पर चर्चा की गई। ग्राम सरपंचो को समझाया गया कि सड़क पर घूमते और बैठे मवेशियों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं, जिससे न केवल वाहन चालकों की जान को खतरा होता है, बल्कि मवेशियों की भी मृत्यु हो जाती है। 
    यातायात प्रभारी/रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो व थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक लेखराम ठाकुर द्वारा स्पष्ट किया गया कि यदि कोई मवेशी सड़क पर घूमता हुआ पाया जाता है और उसके कारण दुर्घटना होती है, तो उसके मालिक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। यह जिम्मेदारी मवेशी मालिक की होगी कि वह अपने मवेशियों को बांधकर रखें। 
       इसके अतिरिक्त, पुलिस टीम ने उपस्थित ग्राम सरपंचो से अपील कर कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के मवेशी पालकों को समझाइश देना कि वे अपने मवेशियों को घर पर रखें या चरवाहों की देखरेख में ही चराने भेजें। मवेशियों को सड़क पर स्वतंत्र रूप से न छोड़ा जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। 
      साथ ही ग्राम सरपंचो को अपील करते हुए कहा गया कि सड़क में अगर कोई दुर्घटना होती है और इस घटना में व्यक्ति घायल हो तो उसे हर इंसान को चाहिए कि वे अपनी इंसानियत का परिचय देते हुए घायल को अस्पताल तक पहुचाये या एंबुलेंस को सूचित करें। सडक दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने में घबरायें नहीं। मदद करने वाले व्यक्ति को पुलिस या अस्पताल द्वारा परेशान नहीं किया जायेगा। 
      थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत नेशनल हाईवे रोड में आने वाले विभिन्न ग्राम सरपंचो ने बैठक में सक्रिय भागीदारी निभाई और पुलिस को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।    

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ