एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर खम्हरिया पुलिस ने 130 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी पुष्पेंद्र चंद्राकर को किया गिरफ्तार

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर खम्हरिया पुलिस ने 130 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी पुष्पेंद्र चंद्राकर को किया गिरफ्तार 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 13 अक्टूबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
      इसी क्रम में 12 अक्टूबर 2025 को थाना खम्हरिया स्टाफ को मुखबीर से सुचना मिला कि पुष्पेन्द्र चंद्राकर निवासी ग्राम अगरी अवैध रूप से गांजा जैसे मादक पदार्थ गांजा पुडिया बनाकर बिक्री करने हेतु रखा है क
की सूचना पर थाना खम्हरिया स्टाफ द्वारा सूचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया। ग्राम अगरी तेन्दो रोड खेत आम रास्ता किनारे पुष्पेन्द्र चंद्राकर निवासी ग्राम अगरी को पकड़ा गया। 
    आरोपी पुष्पेन्द्र चंद्राकर पिता ईश्वर चंद्राकर उम्र 20 वर्ष ग्राम अगरी थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा पुडिया कुल वजनी 130 ग्राम किमती 1500 रूपये को जप्त किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का थाना खम्हरिया में 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी के विरूद्ध 20 (ख) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया।  
         उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, सउनि कृष्ण कुमार क्षत्री, प्रधान आरक्षक अजय लहरे, आरक्षक अशरफी खान, सौरभ सिंह, बलदेव निषाद सहित थाना खम्हरिया के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 
       इस कार्यवाही से यह स्पष्ट हो गया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। पुलिस का संदेश:अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी।