प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - रायपुर गुढ़ियारी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के कथा में शामिल होकर बेमेतरा के जनसेवक शिवम तिवारी ने कथा का रसपान किया। साथ ही धीरेंद्र शास्त्री से भेंटकर बेमेतरा स्थित माँ भद्रकाली के दर्शन का न्योता दिया और मां भद्रकाली का चित्र भेंट कर व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया।