70 वर्षीय कल्याणी बाई शर्मा को मुख्यमंत्री श्री साय ने सौंपा वय वंदना कार्ड

70 वर्षीय कल्याणी बाई शर्मा को मुख्यमंत्री श्री साय ने सौंपा वय वंदना कार्ड 

वय वंदना कार्ड बनाने में बेमेतरा जिला हैं पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 09 अक्टूबर 2025 - गुरुवार को बेमेतरा के बेसिक स्कूल ग्राउंड में आयोजित भूमिपूजन, लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु की हितग्राही कल्याणी बाई शर्मा वार्ड नंबर 11 बेमेतरा को वय वंदना कार्ड प्रदान किया गया। 

आयुष्मान वय वंदना कार्ड - इस योजना अंतर्गत 70 या उससे अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को व्यक्तिगत 5 लाख के निःशुल्क इलाज की सुविधा पंजीकृत शासकीय व निजी चिकित्सालय में प्रदान की जाती है। 

बेमेतरा जिला हैं पूरे राज्य में प्रथम - स्वास्थ्य विभाग व जिला चिकित्सालय बेमेतरा प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुष्मान वय वंदना योजना में जिला बेमेतरा में 70 व अधिक आयु वर्ग का लक्ष्य 23276 के विरुद्ध 22229 वय वंदना कार्ड बना कर 95.5% उपलब्धि के साथ राज्य में प्रथम स्थान पर हैं।