महाविद्यालय साजा में अध्यापकों की कमी भर्ती को लेकर एबीवीपी ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

महाविद्यालय साजा में अध्यापकों की कमी भर्ती को लेकर एबीवीपी ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन 

एवीबीपी कार्यकर्ताओं ने जन भागीदारी में जल्द अध्यापको की नियुक्ति करने की बात रखी 

4 दिन में व्यवस्था नहीं होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा/साजा - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद साजा सदैव छात्र हित समाज हित राष्ट्र हित में निरंतर कार्य करते आ रहा है। आज छात्र हित को देखते हुए साजा महाविद्यालय में अध्यापक की कमी अत्यंत निंदनीय विषय है।  
  एबीवीपी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कहा कि महाविद्यालय साजा क्षेत्र का सबसे बड़ा कॉलेज है, जहा दूर दूर से विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते है। साजा महाविद्यालय में कार्यक्रम करने के लिए महाविद्यालय के पास पैसा है, वहीं दूसरी ओर जन भागीदारी में शिक्षको की भर्ती के लिए पैसा नहीं है। एबीवीपी ने बताया कि आज वाणिज्य संकाय, राजनीति विज्ञान व अर्थशास्त्र जैसे विषयों पर अध्यापन कार्य बिल्कुल सुस्त पड़ी हुई है। इस स्तिथि में विद्यार्थियों का भविष्य अन्धकार में नजर आ रही है। ऐसे में महाविद्यालय परिवार द्वारा जन भागीदारी समिति से कोई भी प्रकार का भर्ती नहीं किया जा रहा, जिससे अध्ययन कार्य अत्यंत प्रभावित है। 
          एबीवीपी कार्यकताओं व पदाधिकारियों ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर कहा कि जल्द से जल्द अध्यापको की भर्ती किया जाये, जिससे विद्यार्थी पढाई कर सके। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई साजा के नगर सह मंत्री गोविंद साहू ने प्राचार्य को कहा कि 4 दिन के भीतर किसी भी प्रकार की जनभागीदारी में नियुक्ति नहीं किया जाएगा, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित समस्त छात्र शक्ति आंदोलन के लिए बाध्य रहेगा, जिसके लिए जिम्मेदार स्वयं प्राचार्य एवं जनभागीदारी समिति होंगी। 
      ज्ञापन देते समय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर सह मंत्री गोविन्द साहू, झम्मन, युद्धवीर, दिव्या, अशोक, तुकेश्वर, नोहर, देवेंद्र, एवन, वीरेंद्र, इंदु, नीलिमा, लेनीमा, मुस्कान, उर्वशी, पलक, कुमकुम, सानिया, भूपेश सहित समस्त छात्र शक्ति उपस्थित रहे।