आयोग के सहमति उपरांत जिले में बनाये गये 135 नये मतदान केन्द्र

आयोग के सहमति उपरांत जिले में बनाये गये 135 नये मतदान केन्द्र 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 3 अक्टूबर 2025 - भारत निर्वाचन आयोग ने मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के तहत जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र साजा बेमेतरा एवं नवागढ़ में 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के प्रस्ताव को अपनी सहमति प्रदान कर दी है, जिसके तहत विधानसभा क्षेत्र साजा में 36, बेमेतरा में 41 एवं नवागढ़ में 58 नये मतदान केन्द्र बनाये गये है। वही विधानसभा क्षेत्र 68 साजा के चार मतदान केन्द्र में अनुभाग परिवर्तन, विधानसभा क्षेत्र 69 बेमेतरा में 5 भवन परिवर्तन एवं 09 अनुभाग परिवर्तन तथा विधानसभा क्षेत्र 70 नवागढ़ के दो मतदान केन्द्र में अनुभाग परिवर्तन किया गया है।
    जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदान केन्द्र की सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है जिसके अनुसार अब विधानसभा क्षेत्र साजा में मतदान केन्द्र की कुल संख्या 338, बेमेतरा में 309 तथा नवागढ में मतदान केन्द्र की कुल सख्या 358 हो गयी है। 
    भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही की गयी है। जिसके अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 68 साजा के ग्राम ओडिया, कारेसरा, टिपनी, उमरावनगर, थानखम्हरिया (2 केन्द्र), नवागांवकला, दर्री, खाती, पदमी, पदुमसरा, ठेलका, भेण्डरवानी, भरदा, सोमईकला, बीजा, परसबोड़, अकलवारा, सिंघनपुरी, परपोडी, गाडाडीह, लूक, देवकर (2 केन्द्र), सहसपुर, डगनिया, राजपुर, रौंदा, गोरपा, धमधा (2 केन्द्र), सोनेसरार, परसबोड़, सुखरीकला, बोरीबुजुर्ग एवं हिरी में नये मतदान केन्द्र बनाये गये है। विधानसभा क्षेत्र 69 बेमेतरा के पिकरी, बेमेतरा (4 केन्द्र) कोबिया, जेवरा, खेली, किरीतपुर, राका, नवागांव, सण्डी, मोहलाई, खिलोरा, कंतेली, निनवा, मोहभट्‌ट्ठा, खम्हरिया, परपोड़ा, खिसोरा, सिंवार, पतोरा, सिलघट, टकसिंवा, सरदा. लेंजवारा, मुडपारखुर्द, बेरला (2 केन्द्र), तरकोरी, मोहलई, बोरिया, भिंभौरी, नेवनारा, हसदा, चंडी, तिलई, गुधेली, पिरदा, हरदी एवं बोरसी में नये मतदान केन्द्र बनाये गये है। विधानसभा क्षेत्र 70 नवागढ़ के मारो, भिलौनी, झुलना, नारायणपुर, नवागांव, चिचोली, करमसेन, अकोली, मुर्रा, धुरसेना, भोपसरा, मुरकुटा, कुंरा, खेड़ा, पुटपुरा, अमोरा, बोरदेही, बलटुकरी, मुस्ता, हाथाडांडू, जेवरा एन, तोरा, खैरी, नवागढ़ (2 केन्द्र), झाल, मानिकपुर, प्रतापपुर, झाकी, बाघुल, गोपालमैना, नगपुरा, छिरहा, कठौतिया, पचभैया, मुरकी, कोदवा, उमरिया, बेरा, सेमरिया, पडकीडीह, चंदनु, बिटकुली, झिरिया, केशतरा, नरी, पेड्रीतराई, खण्डसरा, मरतरा, केवाछी, ढोलिया, विलई, भैसा, बालसमुंद, मोहरेंगा, सोनपुरी, राउरपुर एवं खैरझिटी में नये मतदान केन्द्र बनाये गये है। विधानसभा क्षेत्र 69 बेमेतरा के बहेरा, सण्डी, पतोरा एवं बेमेतरा (02 केन्द्र) में मतदाताओं की सुविधा हेतु भवन परिवर्तन किया गया है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र 68 साजा के मतदान केन्द्र सैगोना, साजा, बरहापुर, धमधा, विधानसभा क्षेत्र 69 बेमेतरा के मतदान केन्द्र बेमेतरा (03 केन्द्र), सिंधौरी, कुसमी, सोद, तारालीम, जमघट, मोहरेंगा तथा विधानसभा क्षेत्र 70 नवागढ़ के मतदान केन्द्र दाढी एवं मारो में 1200 से अधिक मतदाता होने के कारण समीपस्थ मतदान केन्द्र में अनुभाग परिवर्तन किया गया है।