दीपावली पूर्व पेंशनरों की 3 प्रतिशत मंह‌गाई राहत देने की मांग - पेंशनर्स एसोसिएशन जिलाध्यक्ष आरके वर्मा

दीपावली पूर्व पेंशनरों की 3 प्रतिशत मंह‌गाई राहत देने की मांग - पेंशनर्स एसोसिएशन जिलाध्यक्ष आरके वर्मा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आरके वर्मा ने राज्य सरकार से मांग की है कि जनवरी 2025 से लंबित 2 प्रतिशत डीआर (महंगाई राहत) तथा जुलाई 2025 से बकाया 3 प्रतिशत डीआर की दोनों किश्तों (कुल 5 प्रतिशत) एरियर्स सहित तत्काल दीपावली के पूर्व जारी करने करने की मांग की है। 
     छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आरके वर्मा, एजी खान, टीआर यादव, कोमल चंद्राकर, गेंद राम चंद्राकर, शोभनाथ रजक, बंटेश्वर सिंह राजपूत, नीलेश्वर चंद्राकर, शिवकुमार साहू, गोकुल बन्जारे, आरडी सिन्हा, अशोक कुमार गंधर्व, एसएन शांडिल्य, संतोष सिंह ठाकुर, कपिल वर्मा, ऊषा नामदेव व अन्य सदस्यों ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2 अक्टूबर 2025 को कैबिनेट में 3% डीए-डीआर बढ़ाने की घोषणा के बाद अधिकांश राज्य सरकारें जैसे राजस्थान, बिहार आदि ने अपने आदेश जारी कर दिए हैं, किंतु छत्तीसगढ़ सरकार की चुप्पी पेंशनरों के बीच बड़ी निराशा और असंतोष का कारण बन रही है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अपने कार्यरत कर्मचारियों को दो प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान कर चुकी है किंतु पेंशनरों को महंगाई राहत का भुगतान रोक दिया गया है। राज्य सरकार का यह दोहरा मापदंड पेंशनरों के लिए पीड़ादायक है। जब-जब केंद्र सरकार अपने पेंशनरों को महंगाई भत्ता जारी करता है तो राज्य सरकार को भी जल्द जारी करना चाहिए तथा शासन जल्द निर्णय लेकर दीपावली के पहले भुगतान करने का आदेश जारी करें।